बौद्ध मठ पर म्यांमार सेना ने बरसाए बम, 14 लोगों की हुई मौत
म्यांमार की सेना ने मध्य सागाइंग क्षेत्र में स्थित एक बौद्ध ध्यान केंद्र पर बमबारी की जिसमें एक सप्ताह तक चलने वाले ध्यान शिविर में शामिल हुए 14 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़ाकू विमान ने 15 मिनट के अंतराल में दो बम गिराए जिससे 20 अन्य लोग भी घायल हो गए।