बादल फटने के बाद उत्तराखंड में मलबे में दबा ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद खीरगंगा नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण प्राचीन कल्प केदार मंदिर पूरी तरह मलबे में दब गया है। संभवतः किसी आपदा के कारण यह मंदिर वर्षों से ज़मीन के नीचे दबा हुआ था और इसका केवल सिरा ही दिखाई दे रहा था जिसे ज़मीन की सतह खोदकर निकाला गया था।