बादशाह की पत्नी ने शादी और अलग होने को लेकर चल रहीं अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
रैपर बादशाह की पत्नी ईशा रिखी ने शादी और अलग होने को लेकर चल रहीं अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "ऐसी खबरें सुनकर और पढ़कर हैरानी होती है। मीडिया से अनुरोध है कि मेरी शादी या अलग होने से जुड़ी अफवाहें न फैलाएं। लोग मेरी ओर से दी गई जानकारी पर ही विश्वास करें।"