बादशाह ने 'टटीरी' गाने का नया वर्ज़न रिलीज़ करने का किया एलान
सिंगर-रैपर बादशाह ने 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद पर माफी मांगने के बाद इसका नया वर्ज़न रिलीज़ करने का एलान किया है। बादशाह ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि 14 अप्रैल को 'टटीरी फिर से' गाना रिलीज़ किया जाएगा। उन्होंने लिखा, "हमने ज़रूरी बदलाव किए हैं और जो हिस्सा अपमानजनक माना गया...उसे हटा दिया गया है।"