बंधक बनाए इज़रायलियों को छोड़ दो, हम तुम्हें जीने देंगे: हमास आतंकियों से नेतन्याहू
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास आतंकियों को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर वे उनके द्वारा बंधक बनाए गए इज़रायली नागरिकों को रिहा कर दें तो इज़रायल उन्हें जीने देगा। इज़रायल ने हमास प्रमुख याह्या सिनवार को गुरुवार को मार गिराया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सिनवार की मौत पर कहा कि यह अच्छा दिन है।