बंधन बैंक का Q4 में मुनाफा 68% बढ़ा, डिविडेंड देने का किया एलान
प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68% बढ़कर ₹534 करोड़ हो गया। हालांकि, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सिर्फ 1.4% बढ़कर ₹2,795.4 करोड़ पर पहुंची जो एक साल पहले ₹2,756 करोड़ थी। बैंक के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹1.50 डिविडेंड देने की सिफारिश की है।