बंधन बैंक पर है अबु धाबी की नज़र, हिस्सेदारी खरीदने की चर्चा; आज 9% चढ़ा स्टॉक
अबु धाबी के तहनून बिन जायद अल नाहयान की निवेश कंपनी IHC द्वारा बंधन बैंक के प्रमोटर BFSL में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों से मंगलवार को बैंक के शेयरों में 9% से अधिक की तेज़ी आई। BFSL के पास बैंक की एक-तिहाई से अधिक हिस्सेदारी है और वो पुराने निवेशकों GIC-IFC (30%-हिस्सेदारी) के लिए एग्ज़िट का रास्ता तलाश रहा है।