बुधवार को सेंट पीटर्स बेसिलिका में होगा पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन
उच्चस्तरीय पादरियों ने निर्णय लिया है कि पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह सेंट पीटर्स बेसिलिका में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आर्कबिशप डिएगो रवेली ने कॉलेज ऑफ कार्डिनल्स के निर्देश पर अंतिम यात्रा के आदेश जारी किए हैं। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के लिए शनिवार सुबह 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है।