बिना अनुमति फोटो इस्तेमाल करने वाले ब्रैंड्स पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- इनवॉयस भेजूं
ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बिना अनुमति उनकी तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले ब्रैंड्स को जमकर फटकार लगाते हुए कहा है, "यह कैसे स्वीकार्य है?" उन्होंने कहा, "मैं असल में यही कह रही हूं, इससे पहले कि मैं आपको फटकारना शुरू करूं, मेरी तस्वीरें हटा दी जाएं या मुझे बताएं कि मैं अपना इनवॉयस कहां भेज सकती हूं।"