बिना अलार्म के वीकेंड पर देर तक सोना दिल के लिए हो सकता है फायदेमंद
वीकेंड पर बिना अलार्म के देर तक सोना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। रिसर्च के मुताबिक, वीकडेज़ में अधूरी रही नींद की भरपाई वीकेंड पर कर ली जाए, तो दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे ब्लड प्रेशर व हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।