बिना ईंधन के अंतरिक्ष में कई वर्षों तक कैसे घूमते रहते हैं सैटेलाइट?
अंतरिक्ष में भेजे गए सैटेलाइट्स का ईंधन खत्म होने पर उसे रीफिल करने का कोई स्रोत नहीं होता। ऐसी स्थिति में सैटेलाइट पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल को अभिकेंद्रीय बल (सेंट्रीपीटल फोर्स) के तौर पर इस्तेमाल कर वर्षों तक अंतरिक्ष में घूमते हैं। चूंकि अंतरिक्ष में हवा नहीं होती इसलिए सैटेलाइट को घूमने के लिए अतिरिक्त उर्जा/ईंधन की ज़रूरत नहीं होती।