बिना ऑपरेशन शख्स के पेट से पथरी निकालने के दावे वाला वीडियो हुआ वायरल, डॉक्टर ने दी प्रतिक्रिया
डॉ. बीएल बैरवा ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें एक शख्स बिना ऑपरेशन के 'मरीज़' के पेट से पथरी निकालने का दावा करता दिख रहा है। बैरवा ने लिखा, "मैं क्या करूं, अपनी नौकरी छोड़ दूं?...इन लोगों को किसी का डर नहीं है...सरेआम लोगों को बेवकूफ बनाकर ठगते हैं...ऐसे मरीज़ बाद में गंभीर स्थिति में हमारे पास आते हैं।"