बिना कोई नया निवेश किए ₹10 लाख का फंड कैसे बन सकता है ₹1 करोड़?
12% अनुमानित रिटर्न की दर से ₹10 लाख पर सालाना करीब ₹1.2 लाख रिटर्न मिल सकता है। कंपाउंडिंग की ताकत से यही ₹10 लाख 20-साल में बढ़कर करीब ₹96.5 लाख हो सकते हैं जबकि 30-साल में यह रकम ₹3 करोड़ तक पहुंच सकती है यानी हर साल मिलने वाला रिटर्न भी आगे निवेश होकर फंड को तेज़ी से बढ़ाता है।