बिना कॉन्डम संबंध बनाने के बाद भी नहीं होगी प्रेग्नेंसी! 'मेल बर्थ कंट्रोल पिल्स' पर जारी है रिसर्च
अमेरिका के वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए YCT-529 नामक हॉर्मोन-मुक्त गर्भनिरोधक गोली का क्लिनिकल ट्रायल शुरू कर दिया है। यह गोली वृषण में विटामिन ए की पहुंच को ब्लॉक करते हुए स्पर्म को पैदा होने से रोकती है लेकिन यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को प्रभावित नहीं करती है। YCT-529 का परीक्षण चूहों पर किया जा चुका है।