बिना काम किए 2 साल तक मिलती रही सैलरी, YouTube-Netflix देखकर शख्स ने कमाए ₹2.6 करोड़
एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि कंपनी में बड़े संगठनात्मक बदलाव के बाद उसे करीब दो साल तक कोई खास काम नहीं मिला, लेकिन सालाना ₹2.6 करोड़ की सैलरी मिलती रही। इस दौरान वह ऑफिस में YouTube और Netflix देखता था और न्यूयॉर्क घूमता था। कर्मचारी के मुताबिक, उसे इस अवधि में ₹4.7 करोड़ से ज़्यादा मिले।