बिना किसी रुकावट के IPL का सबसे लंबा मैच बना MI-RCB मैच, 4 घंटे 22 मिनट तक चला
वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में रविवार को खेला गया MI-RCB मैच बिना किसी रुकावट के IPL का अबतक का सबसे लंबा मैच बन गया। यह मैच तय समय पर शुरू हुआ और उसे खत्म होने में 4 घंटे 22 मिनट का समय लगा। KKR के पूर्व डायरेक्टर जॉय भट्टाचार्य ने X पर लिखा, "यह मैच 'धुरंधर 2' से भी लंबा चला।"