बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ पुरानी तस्वीर की शेयर, लिखा- सच्चा प्यार छिपता नहीं
प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी व अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सच्चा प्यार छिपाया नहीं जा सकता ❤️।" गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन फरवरी 2018 में हुआ था। बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी 1996 में हुई थी और उनकी दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी ऐक्ट्रेस हैं।