बिना खून निकाले आंखों की पुतलियां बताएंगी शुगर का लेवल, AMU के डॉक्टरों ने बनाई मशीन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के डॉक्टरों ने डायबिटीज़ की जांच के लिए एक ऐसी डिवाइस विकसित की है जो खून निकाले बिना ही शुगर का स्तर माप सकेगी। यह डिवाइस आंखों की पुतलियों और झिल्लियों (आईरिस और कंजंक्टिवा) की तस्वीरों का उपयोग कर डायबिटीज़ का पता लगाएगी। गौरतलब है, इस तकनीक को 1,000 मरीज़ों पर सफलतापूर्वक रिसर्च किया गया है।

Load More