बिना नंबर वाले ऑटो में छुपकर बैठा था बैंककर्मी पत्नी को मारने वाला शख्स; CCTV फुटेज आया सामने
लखनऊ (यूपी) में दिव्या नामक बैंककर्मी की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उसका पति मानस उससे हाथापाई करता दिख रहा है। 'इंडिया टीवी' ने एक चश्मदीद के हवाले से बताया है कि मानस बिना नंबर वाले ऑटो में छिपा था और उसके दोनों हाथों में पिस्टल थीं। उसने दिव्या को उसके ऑफिस के बाहर गोली मारी है।