डेट पर जाने से पहले कुछ GenZ लड़के जानबूझकर नहाने, डियो लगाने और साफ कपड़े पहनने से बच रहे हैं। 'फेरोमोन-मैक्सिंग' नामक इस ट्रेंड के अनुसार, शरीर की प्राकृतिक गंध आकर्षण बढ़ाती है। हालांकि, इंसानों में फेरोमोन की भूमिका को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण स्पष्ट नहीं हैं। बकौल विशेषज्ञ, आकर्षण के लिए हाइजीन, बातचीत और व्यक्तित्व ज़्यादा मायने रखते हैं।