बिना प्लास्टर वाले मकान में रहने वाली लड़की को यूपी में मिला ₹20 करोड़ का टैक्स नोटिस
उन्नाव (यूपी) में एक मज़दूर की बेटी रश्मि को आयकर विभाग ने ₹20.98 करोड़ की आय छिपाने और बड़े कारोबार से जुड़े लेनदेन के संबंध में समन भेजा है। जांच में सामने आया कि उनके आधार और पैन कार्ड का कथित तौर पर दुरुपयोग कर दिल्ली में फर्म चलाई जा रही थी। रश्मि बिना प्लास्टर वाले मकान में रहती हैं।