बिना बीमारी के बिहार के अस्पताल में डॉक्टर ने बच्ची का कर दिया ऑपरेशन, परिजन से बोले- सॉरी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में एक सरकारी अस्पताल में बिना बीमारी के ही कथित तौर पर गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट पर बच्ची का
पेट का ऑपरेशन कर दिया गया। पेट दर्द की शिकायत पर बच्ची अस्पताल पहुंची थी और कथित रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने उसे अपेंडिक्स की समस्या बताई। 'इंडिया टीवी' के मुताबिक, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने परिजन से 'सॉरी' बोला।