बीना मोदी के दोबारा एमडी बनने के बाद गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में आई 5% की गिरावट
बीना मोदी को पांच साल के लिए एमडी के रूप में फिर से नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार को गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5% से अधिक की गिरावट आई। गौरतलब है कि बीना की बेटी चारू को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, उनके बेटे समीर मोदी को बोर्ड से हटा दिया गया है।