बिना रिचार्ज कराए कितने दिन बाद बंद हो जाता है SIM कार्ड?
टेलीकॉम रेगुलर्टी ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार, अगर किसी प्रीपेड नंबर पर लंबे समय तक कोई ऐक्टिविटी नहीं होती या रिचार्ज नहीं कराया जाता तो उसकी सेवाएं सीमित कर दी जाती हैं। यूज़र्स को बार-बार कॉल/मेसेज/नोटिफिकेशन भेजकर अलर्ट किया जाता है। 'एबीपी न्यूज़' के अनुसार, आमतौर पर बिना इस्तेमाल के सिम करीब 90 दिनों तक ऐक्टिव रह सकता है।