बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के कैसे प्राप्त करें आधार कार्ड?
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होने पर आधार कार्ड घर पर मंगवाने के लिए myaadhaar.uidai.gov.in पर 'ऑर्डर आधार PVC कार्ड' पर टैप करके कैप्चा के साथ आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद नीचे दिए 'माय मोबाइल नंबर इज़ नॉट रजिस्टर्ड' विकल्प में मोबाइल नंबर डालकर फोन में आया OTP दर्ज करने के बाद ₹50 का भुगतान करें।