बिना लाइसेंस के भारत में सैटेलाइट फोन न ले जाएं ब्रिटिश नागरिक: ब्रिटेन की सरकार
ब्रिटेन की सरकार ने भारत की यात्रा पर जाने वाले ब्रिटिश नागरिकों को बिना लाइसेंस के भारत में सैटेलाइट फोन ले जाने या उसे इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है। ब्रिटेन की सरकार के मुताबिक, कई ब्रिटिश नागरिकों को बिना पूर्व अनुमति के भारत में सैटेलाइट फोन और अन्य सैटेलाइट-सक्षम नेविगेशनल उपकरण लाने के लिए गिरफ्तार किया गया है।