बिना शर्त सरेंडर करने के अलावा ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होगा: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' के अलावा कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, "आत्मसमर्पण के बाद एक 'महान और स्वीकार्य' नेता का चयन किया जाएगा और अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ईरान को आर्थिक रूप से पहले से अधिक मज़बूत बनाने के लिए काम करेगा।"