बिना सिर और पैर के पड़े हैं शव: केरल में भूस्खलन के बाद स्थानीय लोग
वायनाड (केरल) में भूस्खलन के बाद स्थानीय लोगों ने कहा है कि लोगों के शव बिना सिर और पैर के पड़े हुए हैं। 'पीटीआई' के मुताबिक, बचावकर्मी को नदियों और कीचड़ से शरीर के अंग मिल रहे हैं जिससे मृतकों की सही संख्या पता नहीं चल रही है। इस भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।