बिना सरकारी मंज़ूरी के Amazon और Flipkart पर बिक रहे थे CCTV कैमरे, रिपोर्ट में खुलासा
रॉयटर्स के खुलासे के बाद ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon और Flipkart भारत में बेचे जा रहे सुरक्षा कैमरों की समीक्षा कर रहे हैं। जांच में सामने आया था कि इन प्लैटफॉर्म्स पर बिना ज़रूरी सरकारी मंज़ूरी (BIS अप्रूवल) के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लिस्टेड थे। कंपनियां अब लिस्टिंग की जांच कर रही हैं और बिना अप्रूवल वाले सभी प्रोडक्ट्स को तुरंत हटाएंगी।