बिना हाथ-पैर वाली तीरंदाज़ पायल ने अपनी आदर्श शीतल देवी को हराकर जीता गोल्ड, महिंद्रा ने दी प्रतिक्रिया
बिना हाथ-पैर वाली तीरंदाज़ पायल नाग ने बैंकॉक में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज़ में अपनी आदर्श व बिना हाथ वाली तीरंदाज़ शीतल देवी को हराकर गोल्ड मेडल जीता है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने X पर लिखा, "ओडिशा के दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने हाथ-पैर खोने के बाद...यह मुकाम हासिल किया। जब भी उदासी महसूस होगी तो यह तस्वीरें देख लूंगा।"