बिना हेलमेट के बीवी-बच्चे संग जा रहे शख्स को इंस्पेक्टर ने दिया हेलमेट, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स बिना हेलमेट पहने बाइक पर अपनी बीवी-बच्चे के साथ जाता नज़र आया जिसे इंस्पेक्टर ने रोकने के बाद हेलमेट पहनने को दिया। वीडियो में इंस्पेक्टर शख्स से 'तुम्हें अपनी जान की फिक्र नहीं है लेकिन मुझे है' कहते दिखे। वीडियो को 11 लाख से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं।

Load More