बैन के बावजूद ओलंपिक्स के मेडल सेरेमनी में हिजाब पहने दिखीं ऐथलीट सिफन
पेरिस ओलंपिक्स में नीदरलैंड्स की डिस्टेंस रनर सिफन हसन मेडल सेरेमनी के दौरान हिजाब पहनी हुई दिखी हैं। गौरतलब है, फ्रांस ने ओलंपिक्स में ऐथलीट/खिलाड़ियों के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। सिफन ने महिलाओं के मैराथन में स्वर्ण पदक जीतने के बाद हिजाब पहना था। उन्होंने 5,000 मीटर व 10,000 मीटर के इवेंट में कांस्य पदक जीता है।