बैन के बावजूद दर्जनों ओमानी पायलट कैसे पहुंचे इज़रायल? सामने आई बड़ी चूक
इज़रायली न्यूज चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्राहम समझौते के नियमों के बावजूद ओमान जैसे गैर-कूटनीतिक संबंध वाले देशों के पायलट इज़रायल पहुंचते रहे। बकौल रिपोर्ट, इज़रायली आंतरिक सुरक्षा एजेंसी 'शिन बेट' ने फ्लाईदुबई के पायलटों की गहन जांच नहीं की और ज़िम्मेदारी एयरलाइन कंपनियों पर छोड़ दी। मामले में परिवहन मंत्रालय की चूक की भी जांच हो रही।