बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के बाद फोनपे के बोर्ड से दिया इस्तीफा
फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल ने फोनपे के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। बिन्नी ने इससे पहले जनवरी 2024 में फ्लिपकार्ट के बोर्ड से इस्तीफा दिया था और वह 2016 से फोनपे के बोर्ड के सदस्य थे। फोनपे ने इस बीच टीमलीज़ सर्विसेज़ के वाइस चेयरमैन मनीष सभरवाल को स्वतंत्र निदेशक के तौर पर बोर्ड में शामिल किया है।