बिन बुलाए US गए थे PM मोदी, ट्रंप ने दी धमकी फिर भी बस मुस्कुराते रहे: कांग्रेस
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना बुलाए अमेरिका गए थे और राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में भी आमंत्रित नहीं थे। उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह भारत पर 'रेसिप्रोकल टैरिफ' लगाएंगे लेकिन पीएम मुस्कुराते रहे।" उन्होंने कहा, "जिन F-35 विमान को 'कबाड़' कहा गया, उसे भारत पर थोपा जा रहा।"