बेन स्टोक्स ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज़ अर्धशतक

इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया है। 33 वर्षीय स्टोक्स ने रविवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की दूसरी पारी में 24 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इंग्लैंड ने 7.2 ओवर में 82 रनों का लक्ष्य हासिल कर सीरीज़ 3-0 से जीत ली।

Load More