बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया
बीपीएससी ने असिस्टेंट इंजीनियर के 118 पदों पर निकाली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख को बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया है। परीक्षार्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इनमें सिविल के 113 व मैकेनिकल के 5 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है, इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून थी।