बीफ पकाने के आरोप में ओडिशा के सरकारी कॉलेज के हॉस्टल से 7 छात्रों को किया गया निष्कासित
ओडिशा के पराला महाराजा इंजीनियरिंग कॉलेज (सरकारी कॉलेज) के हॉस्टल में बीफ पकाने के आरोप में 7 छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इस घटना को लेकर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने विरोध जताया है और एहतियात के तौर पर कॉलेज के हॉस्टल व परिसर के पास पुलिस बल तैनात किया गया है।