क्रेडिट सुइस के पूर्व एमडी बॉबी जैन ने हेज फंड के ज़रिए $5.3 बिलियन जुटाए हैं जो 2018 के बाद से जुटाया गया सबसे बड़ा हेज फंड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैन ने एडोमेंट, पारिवारिक ऑफिस, बैंक वेल्थ प्लैटफॉर्म्स और सॉवरेन वेल्थ फंड्स से पैसे जुटाए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, जैन की कंपनी जैन ग्लोबल 1 जुलाई से कारोबार शुरू करेगी।