बेबी फूड के पैकेट पर नहीं दिखेगी मां-बच्चे की तस्वीर, तुकाराम मुंढे का आदेश
महाराष्ट्र में FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने बेबी फूड प्रोडक्ट बेचने वाले ब्रांड्स के लिए निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, 2 साल से कम उम्र के बच्चों के फूड पैकेट पर 'मां का दूध सर्वोत्तम है' लिखना अनिवार्य व मां-बच्चे की तस्वीर लगाने पर रोक लगाई है। मुंडे ने कहा कि इसका उद्देश्य स्तनपान को बढ़ावा देना है।