बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उनके घर पहुंचे सलमान खान
मुंबई में एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद ऐक्टर सलमान खान ने रविवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए। सलमान के अलावा उनके भाई सोहेल खान, बहन अर्पिता व भाई अरबाज़ खान की पत्नी शूरा खान भी बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचीं।