बाबा सिद्दीकी के पास किसी कैटेगरी की सुरक्षा नहीं थी, उन्हें 3 सिपाही दिए गए थे: मुंबई पुलिस
मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलवाडे ने बताया है कि बाबा सिद्दीकी के पास किसी कैटेगरी की सुरक्षा नहीं थी और उनकी सुरक्षा में 3 सिपाही तैनात थे। उन्होंने कहा, "हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं...जिसमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का ऐंगल भी शामिल है।" बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई।