बाबा सिद्दीकी की हत्या के 2 साल बाद टाइगर पर हुआ हमला, दोनों मामलों का सलमान से है लिंक
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के 2 साल बाद हुई है। दोनों मामलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से बात करने का दावा करने वाले व्यक्ति ने हमले की वजह सलमान खान से करीबी संबंध को बताया। अक्टूबर 2024 में 3 हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की थी।