बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सुनने के बाद बिग बॉस की शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे सलमान
'न्यूज़18' के मुताबिक, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर सुनने के बाद ऐक्टर सलमान खान ने बिग बॉस की शूटिंग कैंसल कर दी। बकौल रिपोर्ट, जिस समय सलमान को बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर मिली तब वह शूटिंग कर रहे थे जिसे छोड़कर वह तुरंत मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे।