बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्दीकी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुए 2 शूटरों ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अप्रैल में सलमान के घर के बाहर फायरिंग करवाई थी।