बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए ऑटो रिक्शा से आए शूटर, 25-30 दिन से कर रहे थे रेकी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि एनसीपी (अजित पवार गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए तीनों शूटर ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे ज़ीशान के दफ्तर के बाहर आए थे और सिद्दीकी के निकलने का इंतज़ार कर रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी पिछले 25-30 दिन से इलाके की रेकी कर रहे थे। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है।