बाबा सिद्दीकी की हत्या में आरोपी ने मज़दूर के फोन का हॉटस्पॉट किया था इस्तेमाल: पुलिस
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के गिरफ्तार आरोपी आकाशदीप गिल ने बताया है कि उसने एक मज़दूर के मोबाइल के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर साजिशकर्ताओं से बातचीत की थी। गिल ने बताया कि उसने पुलिस से बचने के लिए यह तरीका अपनाया था। पुलिस गिल का फोन तलाश रही है।