बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले शूटरों ने जंगल में की थी शूटिंग की प्रैक्टिस: पुलिस
मुंबई पुलिस ने बताया है कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले शूटरों ने कर्जत-खोपोली रोड के जंगल में शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। पुलिस के मुताबिक, शूटरों ने पेड़ों पर गोलियां चलाईं ताकि वे अपने निशाने को बेहतर कर सकें। बकौल पुलिस, सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौलें राजस्थान से लाई गई थीं।