बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी प्रवीण को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया
महाराष्ट्र की एक अदालत ने एनसीपी (अजित पावर गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले के आरोपी प्रवीण लोनकर को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दरअसल, आरोपी प्रवीण सोशल मीडिया पर बाबा सिद्दीकी की हत्या की ज़िम्मेदारी लेने वाले शुभम लोनकर का भाई है और प्रवीण को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया था।