बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, अब तक 11 आरोपी हुए अरेस्ट
मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में अमित हिसामसिंह कुमार नामक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हरियाणा के कैथल का रहने वाला है और मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।